[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर गैस एजेंसी पर लगा टेंट व पानी का हुआ इंतजाम, होम डिलिवरी के निर्देश

गैस एजेंसी पर लगा टेंट व पानी का हुआ इंतजाम, होम डिलिवरी के निर्देश

0
गैस एजेंसी पर लगा टेंट व पानी का हुआ इंतजाम, होम डिलिवरी के निर्देश

# प्रभात इंपैक्ट # प्रभात खबर की खबर पर एसडीएम व आपूर्ति पदाधिकारी ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण सुबह सात बजे से गैस वितरण शुरू करने का निर्देश, ग्रामीण क्षेत्रों में अनिवार्य होगी होम डिलीवरी मोहनिया सदर. आपके अपने समाचार पत्र प्रभात खबर ने शनिवार को प्रशासन के सभी दावे फेल, होम डिलिवरी की सुविधा सिर्फ छलावा, धूप में गैस के लिए झुलस रहे लोग, न छाया न ही पानी की सुविधा शीर्षक से खबर को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया. खबर छपते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी व अपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार मां दुर्गे इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे. खबर का व्यापक असर हुआ और एजेंसी संचालक द्वारा उपभोक्ताओं को तपती धूप से बचाने के लिए वितरण केंद्र पर टेंट लगवाने के साथ ही पीने के पानी की समुचित सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है. इससे लोगों ने काफी राहत की सांस ली. इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन गैस कनेक्शन धारकों को, जिन्हें डीएसी नंबर प्राप्त हो चुका है, गैस की होम डिलिवरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गैस की किल्लत को लेकर लोगों की बढ़ती परेशानी व समस्याओं पर प्रभात खबर द्वारा लगातार अभियान चलाकर खबरें प्रकाशित की गयीं. इसके बाद उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा तेज पहल शुरू की गयी है. यदि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रूप से गैस की होम डिलिवरी सुविधा उपलब्ध हो जाती है, तो सुदूरवर्ती क्षेत्रों से लोगों को एजेंसी पर लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी व विधि-व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न नहीं होगी. प्रशासन के बार-बार कहने के बावजूद गैस एजेंसी संचालकों द्वारा होम डिलिवरी की सुविधा मुहैया नहीं करायी जा रही थी, जिसका नतीजा यह था कि गैस के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई थी. हालांकि, अब प्रशासन द्वारा ठोस दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. जांच में पहुंचे पदाधिकारियों ने एजेंसी संचालक प्रदीप पटेल को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि वे सुबह सात बजे से ही गैस सिलिंडर वितरण का कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अधिक धूप का सामना नहीं करना पड़े. साथ ही यह भी निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलिवरी बहाल करें ताकि नये संकट की स्थिति पैदा न हो. प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का यदि गैस एजेंसी संचालक सही से अनुपालन करते, तो इस तरह की समस्याएं उत्पन्न नहीं होतीं. #क्या कहती हैं एसडीएम# इस संबंध में एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया लोगों की परेशानी को देखते हुए एजेंसी संचालक को होम डिलिवरी करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही एजेंसी पर धूप से बचाव व पानी की व्यवस्था की गयी है. अब तिथि वाइज गैस का वितरण होगा. नोटिस भी चिपका दिया गया है. # बुकिंग व वितरण तिथि की सूची बुकिंग तिथि सिलिंडर मिलने की तिथि 28 मार्च 05 अप्रैल 2026 29 मार्च 06 अप्रैल 31 मार्च 07 अप्रैल 01 अप्रैल 08 अप्रैल 03 अप्रैल 09 अप्रैल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel