[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर शिक्षकों को सिखाया गया शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने का मंत्र

शिक्षकों को सिखाया गया शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने का मंत्र

0
शिक्षकों को सिखाया गया शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने का मंत्र
सांकेतिक तस्वीर

डायट में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में अनुसंधान व शोध आधारित शिक्षण पर जोर भभुआ नगर. जिला अंतर्गत मोहनिया स्थित जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षा के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ अनुसंधान (रिसर्च) विषय पर विशेष रूप से जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अनुसंधान के महत्व, उसकी प्रक्रिया व शैक्षणिक गुणवत्ता में उसकी भूमिका को विस्तार से समझाया गया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को अनुसंधान पर अपने विचार रखने व उसे विभिन्न तरीकों से परिभाषित करने का अवसर भी प्राप्त हुआ. यह विषय प्रशिक्षण के दौरान चर्चा का प्रमुख केंद्र रहा. शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार शोध आधारित शिक्षण से बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीमती उदासी देवी व अखलासपुर के शिक्षक विष्णु कांत उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किये. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान व कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्रशिक्षण में शामिल सभी शिक्षकों ने इसे उपयोगी व ज्ञानवर्धक बताया. खास बात यह रही कि प्रधानाध्यापक विष्णु कांत उपाध्याय द्वारा अनुसंधान पर दिया गया व्याख्यान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel