[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया तेज, साक्ष्य व दावा-आपत्ति जमा करने का निर्देश

शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया तेज, साक्ष्य व दावा-आपत्ति जमा करने का निर्देश

0
शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया तेज, साक्ष्य व दावा-आपत्ति जमा करने का निर्देश
सांकेतिक तस्वीर

शिक्षक प्रोन्नति सूची में सुधार के लिए अंतिम मौका, लापरवाही बरतने पर प्रधान शिक्षक होंगे जिम्मेदार दुर्गावती. प्रखंड के विद्यालयों में पदस्थापित ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाएं, जिनकी सेवाकाल 31 दिसंबर 2025 तक प्रशिक्षित वेतन प्राप्ति की तिथि से 12 वर्ष पूर्ण हो चुकी है व उनका नाम सूची में अंकित नहीं है, तो वे प्रखंड शिक्षा कार्यालय में अपना दावा संबंधित साक्ष्य के साथ दो दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से समर्पित करें. साथ ही, जिन शिक्षकों के अभियुक्ति कॉलम में टिप्पणी अंकित है, वे भी उससे संबंधित साक्ष्य दो दिनों के अंदर जमा करेंगे. सूची में अंकित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूचना के संबंध में कहा गया है कि यदि कोई टंकणीय त्रुटि हो, तो साक्ष्य सहित सुधार हेतु दावा दो दिनों के भीतर दें. विदित हो कि इसके लिए पूर्व में भी समय निर्धारित किया गया था व शिक्षकों को जानकारी हेतु प्रतिलिपि भेजी गयी थी. इसके बावजूद जिन लोगों ने अब तक अपनी दावा आपत्ति जमा नहीं की है, उन्हें इसे आवश्यक रूप से जमा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि समय रहते मिलान कर सूची जिला कार्यालय भेजी जा सके. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजितेश तिवारी ने बताया जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के निर्देशानुसार काल बद्ब प्रोन्नति हेतु प्राप्त कागजातों के आधार पर औपबंधिक सूची तैयार की गयी है. इसका मिलान कर विभाग को भेजना अति आवश्यक है. साथ ही, विद्यालय के प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे मूल कागजातों के आधार पर मिलान कर यह घोषणा करेंगे कि उनके विद्यालय के सभी पात्र शिक्षकों का नाम सूची में दर्ज है व अंकित सभी सूचनाएं सत्य हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel