[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News : सनराइज को हराकर कमलाकर बना चैंपियन

Kaimur News : सनराइज को हराकर कमलाकर बना चैंपियन

0
Kaimur News : सनराइज को हराकर कमलाकर बना चैंपियन
सांकेतिक तस्वीर

भभुआ शहर. कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग का फाइनल मैच जगजीवन स्टेडियम भभुआ में रविवार को सनराइज क्रिकेट क्लब और कमलाकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. इसमें कमलाकर क्रिकेट क्लब ने सनराइज क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हरा कर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 का चैंपियन बना. सुबह कमलाकर सीसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज की टीम 33 ओवरों में सभी विकेट खोकर 176 रन बनायी, जिसमें रिषभ राज ने 40, उत्सव आनंद ने 38, अनुराग ने 37 और अनुभव व सुर्यांश ने 15-15 रन बनाये. कमलाकर की ओर से विशाल दास व आदर्श सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रमशः 4 और 3 विकेट प्राप्त किये. वसीम अख्तर ने 2 और गुपिल राय ने एक विकेट हासिल किये. इसके जवाब में कमलाकर की टीम 177 रनों के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी और 26.3 ओवर में मात्र एक विकेट गंवाकर 178 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. इसमें अभिषेक सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 75, गुपिल राय ने नाबाद 55 और शशांक उपाध्याय ने 46 रन की पारी खेली. सनराइज की ओर से गेंदबाजी में एकमात्र विकेट दानिश खान को प्राप्त हुआ. विशाल दास को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला के पूर्व अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने प्रदान किया. इसके अलावा प्लेयर ऑफ द लीग विकास पटेल को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गुपिल राय को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विकास पटेल को और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक का पुरस्कार पंकज यादव को प्रदान किया गया. फाइनल के समापन समारोह में जिला संघ के सभी पदाधिकारी समेत क्लबों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. मैच में अंपायरिंग आशिफ अहमद व अंशु आर्या तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel