[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर गांधी मैदान में गूंजेगा सुमित का नाम, निपुण मिशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

गांधी मैदान में गूंजेगा सुमित का नाम, निपुण मिशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
गांधी मैदान में गूंजेगा सुमित का नाम, निपुण मिशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

= टीएलएम प्रदर्शन के साथ राज्य स्तर पर करेंगे कैमूर का प्रतिनिधित्व भभुआ नगर. बिहार दिवस के अवसर पर पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के ”निपुण बिहार मिशन” के तहत प्राथमिक विद्यालय डारीडीह भभुआ के शिक्षक सुमित कुमार का चयन किया गया है. इस प्रतिष्ठित मंच पर वे अपने विद्यालय व जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए नवाचार आधारित अपने शिक्षण-अधिगम सामग्री का प्रदर्शन करेंगे. उनके द्वारा तैयार किये गये टीएलएम बच्चों के लिए सरल, रोचक व गतिविधि-आधारित हैं, जिससे आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक दक्षता को मजबूती मिली है. स्थानीय संसाधनों से कम लागत में तैयार इन सामग्रियों ने कक्षा में सीखने के वातावरण को अधिक जीवंत व सहभागिता पूर्ण बनाया है.कार्यक्रम में सुमित कुमार को क्विज प्रतियोगिता के संचालन की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. यह दायित्व उनके विषय ज्ञान, मंच संचालन कौशल व नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है. वे प्रतिभागियों के ज्ञान, त्वरित प्रतिक्रिया व समझ का मूल्यांकन करते हुए कार्यक्रम को रोचक व प्रभावी बनायेंगे. उनके प्रयास ”निपुण बिहार मिशन” के उस लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं, जिसमें कक्षा तीन तक प्रत्येक बच्चे में आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक दक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है. इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों, शिक्षकों व शिक्षा विभाग में हर्ष का माहौल है. सभी ने इसे कैमूर जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए सुमित कुमार को बधाई दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel