[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर सांप काटने के बाद झाड़-फूंक में गंवा दी जान, समय पर इलाज नहीं मिलने से कैमूर में महिला की मौत

सांप काटने के बाद झाड़-फूंक में गंवा दी जान, समय पर इलाज नहीं मिलने से कैमूर में महिला की मौत

0
सांप काटने के बाद झाड़-फूंक में गंवा दी जान, समय पर इलाज नहीं मिलने से कैमूर में महिला की मौत
अस्पताल में परिजन

Snake Bite Death Kaimur : कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक के भरोसे रहने की कीमत एक महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. इलाज के बजाय पहले ओझा के पास ले जाने से काफी देर हो गई और अस्पताल पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मायके और ससुराल दोनों परिवारों में मातम पसरा है.

भाई की तबीयत खराब होने पर मायके आई थी महिला

मृतका की पहचान रोहतास जिले के कोड़ियारी गांव निवासी लाल बहादुर राम की पत्नी परमशिला कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, वह अपने भाई की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर पति के साथ अधौरा थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित मायके आई थीं.

रात में सांप ने डसा, बिगड़ने लगी तबीयत

गुरुवार की रात परमशिला अपने बच्चों के साथ सो रही थीं. शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया. सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और परिजन घबरा गए.

Kaimur News : इलाज की जगह झाड़-फूंक कराते रहे परिजन

परिजनों ने महिला को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय उत्तर प्रदेश के इमलिया डीह में झाड़-फूंक के लिए पहुंचाया. वहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद सुबह करीब आठ बजे उन्हें अधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

घटना की सूचना पर अधौरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परमशिला अपने पीछे आठ वर्षीय पुत्र संदीप कुमार और पांच वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी को छोड़ गई हैं. मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने समय पर इलाज की दी नसीहत

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सर्पदंश के तुरंत बाद महिला को अस्पताल ले जाया जाता, तो संभव है कि उनकी जान बचाई जा सकती थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. लोगों ने अंधविश्वास से बचने और सर्पदंश की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय उपचार कराने की अपील की.

Also Read : रोहतास में कोचिंग गई 14 साल की छात्रा लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel