[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर खरेंदा पहाड़ी के पास भैंसा ले जा रहे छह पशु तस्करों को पकड़ा, भेजे गये जेल

खरेंदा पहाड़ी के पास भैंसा ले जा रहे छह पशु तस्करों को पकड़ा, भेजे गये जेल

0
खरेंदा पहाड़ी के पास भैंसा ले जा रहे छह पशु तस्करों को पकड़ा, भेजे गये जेल

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दबोचा, गिरोह ने स्वीकारी तस्करी की बात पशु तस्करों के पास से दो बाइक, पांच मोबाइल व पशु बेहोश करने की दवा बरामद रामपुर. बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत खरेंदा गांव की पहाड़ी के पास से भैंसा खदेड़ कर ले जा रहे छह पशु तस्करों को ग्रामीणों ने गुरुवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. शुक्रवार को पकड़े गये सभी तस्करों को विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने इनके पास से दो बाइक, पांच मोबाइल, पशु बेहोश करने की 100 एमएल की एक सीसी दवा व एक नीडिल बरामद की है. मामले की जानकारी देते हुए बेलाव प्रभारी थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि गुरुवार को खरेंदा गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि छह तस्कर मिलकर एक भैंसा को पहाड़ी के पास चारों तरफ से घेर कर ले जा रहे थे. ग्रामीणों ने एकजुट होकर दो बाइक के साथ छह लोगों को पकड़ लिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. सख्ती से पूछताछ करने पर सभी ने गिरोह बनाकर पशु तस्करी करने की बात स्वीकार की. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी अन्य जगहों से सांड व भैंसा बेचने का कार्य किये हैं. बरामद भैंसा उक्त गांव के पशुपालक भगवान यादव को सौंप दिया गया है. पकड़े गये तस्करों में कुदरा थाना क्षेत्र के वीरो गांव के प्रिंस कुमार व रतन कुमार, सोनहन के महुअत गांव का राजदीप कुमार, भगवानपुर के किनरचोला का संदीप कुमार व बेलाव के मझियाव गांव के आयुष कुमार उर्फ विक्की व रंजन कुमार शामिल हैं. तलाशी के दौरान इनके पास से एक स्प्लेंडर व एक प्लेटिना बाइक के साथ पांच टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किये गये. सभी आरोपियों को शुक्रवार को सीएचसी में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel