[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर ट्रक के धक्के से दुकानदार की मौत

ट्रक के धक्के से दुकानदार की मौत

0
ट्रक के धक्के से दुकानदार की मौत

कुदरा. स्थानीय थाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मंगलवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक सब्जी दुकानदार की मौत हो गयी. मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी स्व अयोध्या सिंह के 55 वर्षीय पुत्र शिवपरसन सिंह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि शिवपरसन सकरी गांव अपने घर से कुदरा रामलीला मैदान के पास स्थित बाजार में सब्जी दुकान पर एनएच दो से पैदल ही आ रहा था, तभी कुदरा थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर पीछे से बेलगाम तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक रौंदते निकल गया. इससे सब्जी दुकानदार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. इस घटना से गोकुलपुर गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel