[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में स्कॉर्पियो से घायल युवक को सड़क किनारे फेंककर भागे बदमाश, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

कैमूर में स्कॉर्पियो से घायल युवक को सड़क किनारे फेंककर भागे बदमाश, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

0
कैमूर में स्कॉर्पियो से घायल युवक को सड़क किनारे फेंककर भागे बदमाश, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़

मोहनिया से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट:
Kaimur News:
मोहनिया शहर के चांदनी चौक स्थित अंबेडकर पार्क के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे उस समय अचानक सनसनी फैल गई, जब एक गंभीर रूप से घायल युवक को स्कॉर्पियो सवार लोग सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. इस अजीबोगरीब घटना को देखकर आसपास के लोग दंग रह गए. घायल युवक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के रतवार निवासी राजू राम के पुत्र सोनू राम के रूप में की गई है.

भभुआ की ओर से आई थी गाड़ी, पटना मोड़ की तरफ तेजी से भागे बदमाश

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात भभुआ की ओर से आई एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अंबेडकर पार्क के पीछे आकर रुकी. गाड़ी रुकते ही उसमें सवार कुछ अज्ञात लोगों ने घायल युवक सोनू राम को जबरन नीचे उतारा और सड़क किनारे छोड़कर खुद पटना मोड़ की दिशा में वाहन सहित तेजी से निकल गए. स्कॉर्पियो सवारों के इस तरह भागने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

सड़क किनारे लहूलुहान स्थिति में तड़प रहे युवक को देखकर स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मुस्तैद मोहनिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर आई. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायल का त्वरित प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, युवक के शरीर पर गंभीर चोटें होने और स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

घटना के कारणों का खुलासा नहीं, स्कॉर्पियो की तलाश में जुटी पुलिस

युवक को स्कॉर्पियो से फेंककर भागे जाने के असली कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है. युवक के पूरी तरह होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी. इधर, मोहनिया पुलिस पूरे मामले की सघन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

Also Read: कैमूर में ज्वेलरी शॉप से 10 मिनट में 25 लाख की लूट, कस्टमर बनकर आए थे अपराधी, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

Previous article अभिषेक बनर्जी से सीआईडी ने साढ़े 8 घंटे की पूछताछ, कुणाल घोष से भी पूछे सवाल
Next article Giridih News :भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं : कर्मवीर सिंह
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel