[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर पुलिस की कार्रवाई से नाराज सफाईकर्मी गये हड़ताल पर, फिर इओ के आश्वासन पर काम पर लौटे

पुलिस की कार्रवाई से नाराज सफाईकर्मी गये हड़ताल पर, फिर इओ के आश्वासन पर काम पर लौटे

0
पुलिस की कार्रवाई से नाराज सफाईकर्मी गये हड़ताल पर, फिर इओ के आश्वासन पर काम पर लौटे

सफाईकर्मियों के विरोध की वजह से सुबह 9 बजे तक सफाई रही ठप

भभुआ सदर.

पिछले दिनों महिला दारोगा के साथ नप के बिजली मिस्त्री के विवाद और इस मामले में विरोध दर्ज कराने वाले सफाईकर्मियों पर पुलिस केस हो जाने से आक्रोशित सफाईकर्मी सोमवार सुबह हड़ताल पर चले गये. हालांकि, सफाईकर्मियों की हड़ताल पर जाने की जानकारी पर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय सुबह 8 बजे नप कार्यालय पहुंचे. इस दौरान इओ ने सफाईकर्मियों को समझाया और उनसे होली और रमजान पर्व के मद्देनजर हड़ताल से लौटने की अपील की. इओ के काफी मान मनौव्वल के बाद सफाईकर्मी हड़ताल और विरोध को खत्म कर काम पर लौट आये. इसके बाद सुबह नौ बजे से शहर का सफाई कार्य शुरू हुआ. गौरतलब है कि महिला थाने कि दारोगा चंद्रप्रभा और नप के बिजली मिस्त्री संतोष रावत के बीच इन्वर्टर बनवाने को लेकर विवाद हुआ था. इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया था, लेकिन महिला दारोगा के आवेदन पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली थी. जबकि बिजली मिस्त्री के आवेदन को जांच के लिए भेज दिया गया था. इसी मामले को लेकर नप के सफाईकर्मियों ने जब आक्रोश जताते हुए थाने का घेराव किया, तो पुलिस ने इस मामले में भी थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने सहित अन्य मामलों में 100-125 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. इसी को लेकर सफाईकर्मी आक्रोशित है और पुलिसिया कार्रवाई के विरोधस्वरूप सोमवार को सुबह से काम ठप कर हड़ताल पर चले गये थे. इस मामले में नप के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय का कहना था कि सफाईकर्मियों को समझाया गया और उन्हें बताया गया कि वह लोग अपना काम करते रहे और पुलिस प्रशासन को अपना काम करने दे. अगर दोषी नहीं होंगे, तो उनपर कोई कार्रवाई नहीं होने दिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel