[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बैठक में अनुपस्थित रहने पर वेतन की होगी कटौती : बीइओ

बैठक में अनुपस्थित रहने पर वेतन की होगी कटौती : बीइओ

0
बैठक में अनुपस्थित रहने पर वेतन की होगी कटौती : बीइओ

रामपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी स्कूल समन्वयकों व संरक्षकों को बीइओ तेजस्विनी आनंद ने चार मई को आयोजित होने वाली आवश्यक बैठक में भाग लेने के लिए सूचित किया है. इसकी जानकारी देते हुए लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने रविवार को बताया कि पांच मई को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित होनी है. उक्त समीक्षा बैठक के निमित प्रखंड स्तर पर प्रखंड संसाधन केंद्र, रामपुर में आज 11:00 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यों व गतिविधियों से संबंधित आवश्यक बैठक आहूत की जायेगी. इस बैठक में सभी स्कूल समन्वयकों व संरक्षकों को पूर्व की बैठकों में दिये गये निदेशों व प्रतिवेदनों के साथ ससमय उपस्थिति अनिवार्य है. बैठक के मुख्य एजेंडा में स्व-गणना कार्य का विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी, 1 से 30 अप्रैल तक के नामांकन का प्रतिवेदन, नामांकन संबंधी प्रमाण-पत्र व इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोग्रेशन डाटा, यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोग्रेशन डाटा का प्रतिवेदन, एफआरएस (छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के निबंधन) संबंधी प्रतिवेदन, पुस्तक वितरण संबंधी प्रमाण-पत्र व अपार आइडी निर्माण का प्रतिवेदन व आयरन फोलिक एसिड की दवा का ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपडेट. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए निदेश दिया है कि सभी संबंधित प्रतिवेदनों के साथ ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें. बैठक में अनुपस्थित रहने की स्थिति में संबंधित कर्मी के उस तिथि के वेतन की कटौती की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel