[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Smart Meter का विरोध हुआ तेज, राजद बोली- गरीबों के हित में नहीं है

Smart Meter का विरोध हुआ तेज, राजद बोली- गरीबों के हित में नहीं है

0
Smart Meter का विरोध हुआ तेज, राजद बोली- गरीबों के हित में नहीं है

Smart Meter, रामगढ़/नुआंव. मंगलवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद ने धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता धरने में शामिल होकर घरों में लगने वाले स्मार्ट मीटर का जोरदार विरोध किया. कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने को लेकर बीडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा. धरने में राजद नेता अजीत कुमार ने कहा कि सरकार के लोग स्मार्ट तरीके से लोगों की जेब से रुपये निकाल रहे हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों को भी अब देश के सभी कानूनों को बारीकी से जानने की जरूरत है. बीडीओ को दिये गये ज्ञापन में बताया गया बिहार सरकार द्वारा 2019 से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है, जिसे मार्च 2025 तक लगभग दो करोड़ घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश दिया गया है. सरकार की यह सोची समझी साजिश है, तभी सरकार ने बिहार राज्य विद्युत बोर्ड को विखंडित किया, ताकि इनको मार्केट ड्राइवेन पॉलिसी से जोड़ा जाये और प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाया जाये.

बिहार से बाहर बेची जा रही बिजली

अजीत कुमार ने कहा कि एक साल के अंदर 5200 मिलियन यूनिट अर्थात 2200 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली राज्य के बाहर बेच दी गयी, जिस बिजली से हजारों किसानों के खेत लहलहा सकते थे. चार रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिहार से बाहर बेची जा रही है, जबकि बिजली समय-समय पर सरकार द्वारा आठ रुपये प्रति यूनिट की दर से दूसरे राज्यों से खरीदी जा रही है. एक साल में 323 करोड़ रुपये की बिजली की खरीद की जा चुकी है. ग्रामीण इलाकों में लाखों परिवार ऐसे हैं जिनके पास स्मार्टफोन तक नहीं है, उनके लिए स्मार्ट मीटर किसी त्रासदी से कम नहीं है. जनता में स्मार्ट मीटर को लेकर भारी आक्रोश है.

स्मार्ट मीटर से गरीब किसान सबसे ज्यादा परेशान

प्रीपेड स्मार्ट मीटर गरीबों के हित में नहीं है. स्मार्ट मीटर में कई खामियां है. उन्होंने कहा कि सरकार को स्मार्ट मीटर को वापस लेने पर विचार करना चाहिए. स्मार्ट मीटर से गरीब, किसान व आम उपभोक्ता काफी परेशान है. आगामी विधानसभा चुनाव में अगर राजद गठबंधन की सरकार बनी, तो प्रत्येक उपभोक्ताओं को दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त में देगी. ऐसी घोषणा राजद गठबंधन लोकसभा चुनाव के दौरान भी घोषणा की थी.

इसे भी पढ़ें: Patna IMD: भीगते बिहार को फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया- कब खत्म होगा बारिश का दौर

Good News: दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी दर में हुआ इजाफा

Previous article Decoding SS Rajamouli Curse: रवि तेजा से लेकर प्रभास-रामचरण और अब जूनियर एनटीआर,आखिर क्या है ये थ्योरी, जिसकी इंटरनेट पर हो रही है खूब चर्चा 
Next article Bengal Rain Alert : गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, अगले कुछ घंटों में कोलकाता समेत जिलों में होगी बारिश
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel