गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा रामगढ़

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास व देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया.

By VIKASH KUMAR | January 27, 2026 3:27 PM

रामगढ़. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास व देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया. प्रखंड से लेकर नगर पंचायत, विद्यालयों, अस्पतालों, थाना परिसर और विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में आन बान शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. बच्चों का जोश और उत्साह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख संतोष कुमार, नगर पंचायत भवन पर नगर अध्यक्ष मंजू देवी, रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, बीआरसी भवन पर प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी शहजाद अंजुम, ग्राम भारती बालिका विद्यापीठ में प्रधानाचार्य सीतामढ़ी त्रिपाठी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा, आदर्श बालिका प्लस टू विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, राजकीयकृत मध्य विद्यालय डहरक में प्रधानाध्यापक हरिदास शर्मा तथा प्लस टू विद्यालय रामगढ़ में प्रधानाध्यापक पवन कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान पुराने प्रखंड परिसर में लगे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतीक चिह्नों पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए याद किया. मौके पर सीओ रश्मि कुमारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार, भीम सिंह, शिक्षिका रिंकी शर्मा, हाजी शमी अख्तर, राम निवास गुप्ता, शिक्षक प्रहलाद सिंह, अशोक चौधरी, सुग्रीव गुप्ता, जय प्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.