[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर रामगढ़ मार्केट कॉम्प्लेक्स का बदलेगा स्वरूप, गैलरी जोड़कर बड़े किये जा रहे कमरे

रामगढ़ मार्केट कॉम्प्लेक्स का बदलेगा स्वरूप, गैलरी जोड़कर बड़े किये जा रहे कमरे

0
रामगढ़ मार्केट कॉम्प्लेक्स का बदलेगा स्वरूप, गैलरी जोड़कर बड़े किये जा रहे कमरे

मार्केट कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार पर ”प्रभात खबर” की खबर का असर 34 वर्ष पुराने जर्जर कॉम्प्लेक्स की सूरत बदलेगी, अब बारिश के पानी व गिरते प्लास्टर से मिलेगी राहत रामगढ़. बाजार के मार्केट कॉम्प्लेक्स जीर्णोद्धार को लेकर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर अब धरातल पर दिखायी देने लगा है. बीते तीन मई को मार्केट कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार में फंसा पेच, दुकानदार-प्रशासन आमने-सामने तथा चार मई को मार्केट कॉम्प्लेक्स को जोड़ने पर अंतिम मुहर कमेटी की होगी शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने दुकानदारों की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए दुकानों के आगे बनी गैलरी को भी कमरों में शामिल कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है. लगभग 34 वर्ष पहले पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह द्वारा जयपुर की पिंक सिटी की तर्ज पर बनवाये गये मार्केट कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार के दौरान अब दुकानों की परिधि बढ़ा दी गयी है. इससे छोटे कमरे बड़े हो गये हैं और उनकी सतह सड़क से ऊंची हो गयी है. इसका लाभ यह होगा कि हल्की बारिश में दुकानों में पानी प्रवेश नहीं करेगा. साथ ही जर्जर छतों से प्लास्टर और सरिया गिरने की समस्या से भी दुकानदारों को राहत मिलेगी. दरअसल, वर्षों से कई दुकानदारों ने ग्राहकों के आवागमन के लिए बनी गैलरी को दोनों तरफ ईंट की जुड़ाई कर शटर लगाकर अपने उपयोग में ले रखा था. इन हिस्सों का कोई अलग किराया भी कमेटी को नहीं दिया जाता था. जीर्णोद्धार से पहले हुई बैठक में दुकानदारों ने बीडीओ के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि गैलरी वाली जगह को वैधानिक रूप से दुकानों में शामिल कर उसका किराया निर्धारित किया जाये, जिसे देने के लिए सभी व्यवसायी तैयार हैं. शुरुआती दौर में बीडीओ ने इस प्रस्ताव पर मौखिक सहमति जतायी थी, लेकिन बाद में तकनीकी पेच का हवाला देकर प्रशासन पीछे हटता नजर आया. हालांकि मार्केट कॉम्प्लेक्स कमेटी के दो सदस्य और राजद नेता अजीत कुमार सिंह व्यवसायियों के समर्थन में सामने आये. अजीत कुमार ने कहा था कि जब दुकानदार बढ़े हुए क्षेत्र का किराया देने को तैयार हैं तो कमेटी को इससे आपत्ति नहीं होनी चाहिए. प्रभात खबर द्वारा इस जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाये जाने के बाद प्रशासन ने निर्णय बदलते हुए गैलरी को जोड़कर कमरों का निर्माण शुरू करा दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि गैलरी को जोड़ते हुए निर्माण कराया जा रहा है. नियमानुसार जो भी अतिरिक्त किराया निर्धारित होगा, वह दुकानदारों को देना होगा. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद व्यवसायियों में खुशी का माहौल है. दुकानदारों ने जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए प्रभात खबर के प्रति आभार जताया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel