[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News : आठ अगस्त को स्नातक में छात्र ऑन स्पॉट करा सकते हैं नामांकन

Kaimur News : आठ अगस्त को स्नातक में छात्र ऑन स्पॉट करा सकते हैं नामांकन

0
Kaimur News : आठ अगस्त को स्नातक में छात्र ऑन स्पॉट करा सकते हैं नामांकन

भभुआ कार्यालय. वीर कुंवर से विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में वैसे छात्र, जो कि अभी तक स्नातक सत्र 25-29 के लिए फर्स्ट सेमेस्टर में अपना नामांकन नहीं कर पाये हैं या नामांकन के लिए जारी लिस्ट में उनका नाम नहीं है, तो वैसे सभी छात्र आठ अगस्त को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन विषय व कॉलेज का चयन कर ऑन स्पॉट एडमिशन करा सकते हैं. इसके लिए आठ अगस्त को 10:00 बजे से विश्वविद्यालय का पोर्टल खुल जायेगा. इधर, इसे लेकर इंद्रा परशुराम सिंह महिला महाविद्यालय कुदरा व इंद्रा परशुराम सिंह महाविद्यालय बेलांव के निदेशक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 2025 से 29 सेशन के लिए फर्स्ट सेमेस्टर में जिन छात्र-छात्राओं का अभी तक नामांकन नहीं हो पाया है, उनके लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा ऑनलाइन ऑन स्पॉट नामांकन का एक बेहतर मौका दिया गया है. हम छात्र-छात्राओं से अपील करेंगे कि जिन लोगों ने अभी तक अपना नामांकन नहीं कराया है. वह आठ अगस्त को ऑन स्पॉट ऑनलाइन अपना नामांकन करा लें, उनके लिए इंद्रा परशुराम सिंह महिला महाविद्यालय कुदरा व इंद्रा परशुराम सिंह महाविद्यालय बेलांव एक बेहतर विकल्प है. उक्त महाविद्यालय छात्र एवं छात्राओं को आज के परिवेश में बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहा है. छात्र छात्राएं उक्त दोनों महाविद्यालय में नामांकन के लिए सबसे पहले अपने आवेदन संख्या व जन्मतिथि से पोर्टल पर लॉगिन करें. इसके बाद जिस विषय में नामांकन करना चाहते हैं उसे विषय का चयन करने के साथ-साथ इंद्र परशुराम सिंह महिला महाविद्यालय या इंद्र परशुराम सिंह महाविद्यालय का चयन कर ऑनलाइन आवेदन को सबमिट कर दें, इस तरह चयनित विषय में सीट उपलब्ध होने पर उनका नामांकन हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel