[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर डहला मोड़ पर अंडरपास के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर ने किया स्थल निरीक्षण

डहला मोड़ पर अंडरपास के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर ने किया स्थल निरीक्षण

0
डहला मोड़ पर अंडरपास के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर ने किया स्थल निरीक्षण

विधायक ने सदन में उठायी थी आवाज, एनएचएआइ की टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से माना जरूरी कर्मनाशा. एनएचएआइ के प्रोजेक्ट इंडिपेंडेंट इंजीनियर द्वारा सोमवार को दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला मोड़ के पास अंडरपास पुल के निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया. डहला मोड़ के पास अंडरपास पुल निर्माण के लिए रामगढ़ विधायक सतीश यादव पिंटू द्वारा सदन में आवाज उठायी गयी थी. इसके बाद प्रोजेक्ट इंडिपेंडेंट इंजीनियर द्वारा सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान विधायक सतीश यादव पिंटू सहित कई लोग मौजूद रहे. एनएच 19 पर दुर्गावती बाजार के पश्चिम तरफ डहला मोड़ के पास अंडरपास नहीं होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. अंडरपास के लिए स्थानीय ग्रामीण भी कई बार धरना-प्रदर्शन तक कर चुके हैं, लेकिन अब तक डहला मोड़ के पास अंडरपास नहीं बना है. वाराणसी-औरंगाबाद सिक्स लेन का काम 15 वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ है. डहला मोड़ के पास अंडरपास पुल नहीं होने से पूर्व में कई लोगों की जान तक जा चुकी है. एनएच 19 के दक्षिणी तरफ हाटा-चैनपुर की ओर रास्ता जाता है व उत्तरी तरफ दुर्गावती-रामगढ़-ककरैथ पथ यूपी-बिहार को जोड़ता है. सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर अंडरपास पुल का निर्माण होना बेहद जरूरी है. इसी क्रम में सोमवार को प्रोजेक्ट इंडिपेंडेंट इंजीनियर ने स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर विधायक ने बताया कि सदन में हमने मांग की थी कि दुर्गावती बाजार के पश्चिम तरफ डहला मोड़ के पास अंडरपास का निर्माण किया जाये, क्योंकि यहां अंडरपास नहीं होने से आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. निरीक्षण के बाद इंजीनियर ने भी स्वीकार किया कि यहां हर हाल में अंडरपास जरूरी है व इस दिशा में जल्द कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel