[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर 16 लाख की चोरी मामले में पहुंची प्रयागराज पुलिस, एक को पकड़ा

16 लाख की चोरी मामले में पहुंची प्रयागराज पुलिस, एक को पकड़ा

0
16 लाख की चोरी मामले में पहुंची प्रयागराज पुलिस, एक को पकड़ा

भभुआ सदर. 16 लाख की हुई चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाने की पुलिस भभुआ पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक आरोपित को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब 11:30 बजे धूमनगंज थाने के एसआइ सुधीर कुमार पांडेय सागर, हेड कांस्टेबल प्रभुनाथ तथा पुलिसकर्मी मंजित सेखरन भभुआ थाना पहुंचे थे. बताया जाता है कि प्रयागराज निवासी राकेश तिवारी द्वारा धूमनगंज थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. आवेदन में बताया गया था कि घर में रखे जेवर और लगभग 16 लाख के आसपास पैसे चोरी की गयी थी. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस ने भभुआ पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान भभुआ नगर के वार्ड एक स्थित भूपेश गुप्त कॉलेज के पीछे से ताजवर वजीम नामक युवक को हिरासत में लिया गया. भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. उन्होंने बताया कि आरोपित को धारा 41 का लाभ देते हुए थाना से छोड़ दिया गया है. इस कार्रवाई के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला. मामले को लेकर आगे की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel