[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News : एकजुट होने पर ही साहू समाज को मिलेगी सत्ता में भागीदारी

Kaimur News : एकजुट होने पर ही साहू समाज को मिलेगी सत्ता में भागीदारी

0
Kaimur News : एकजुट होने पर ही साहू समाज को मिलेगी सत्ता में भागीदारी
सांकेतिक तस्वीर

भभुआ. मंगलवार को जिला मुख्यालय के लिच्छवी भवन में साहू समाज की कुलदेवी संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता का जयंती समारोह मनाया गया. इसमें नगर भ्रमण के साथ जिला मुख्यालय के लिच्छवी भवन में एक समारोह का भी आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन कार्यक्रम के संयोजक जिप सदस्य प्रदीप गुप्ता, पूर्व कैप्टन त्रिवेणी साह, ओमप्रकाश गुप्ता, तैलिक साहू सभा के उपाध्यक्ष पंकज कुमार, गुप्ता मारवाड़ी साह, फिरंगी लाल गुप्ता आदि द्वारा दीप जला कर किया गया. इसके बाद पूर्व कैप्टन त्रिवेणी गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने माता कर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कृष्ण भक्त थी. कृष्ण भगवान को उन्होंने अपने हाथों से खिचड़ी खिलायी थी. आज मां कर्मा की जयंती के अवसर पर उनके चरणों में प्रणाम करते हुए उनके त्याग, समर्पण और सामाजिक सद्भाव के विचारधारा को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं. इसी मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव का बगैर नाम लिये साहू तेली समाज के वक्ताओं ने समाज को राजनैतिक दिशा भी दिखाने का प्रयास किया. वक्ताओं ने कहा कि जब तक साहू समाज अपने शक्ति को नहीं बटोरेगा, तब तक सत्ता में भागीदारी से वंचित रहेगा. हमारा समाज स्वयं समृद्ध, शिक्षित तथा विवेकशील है. लेकिन हमें अपनी ताकत का एहसास नहीं है. इससे सत्ता हमारे हाथों से दूर चली जाती है. जबकि, हमारे समाज में इतनी ताकत है कि अगर हम एक हो जाएं तो हमारी एकता में बल होगा. समारोह में संगठन को पंचायत स्तर पर कमेटी बना के सशक्त करने का भी अपील की गयी. समारोह में साहू समाज में महिलाओं की भागीदारी और शिक्षा के प्रति जागरूकता पर भी काफी बल दिया गया. इन्सेट माता कर्मा की जयंती पर नगर भ्रमण का आयोजन फोटो 20 नगर भ्रमण यात्रा में शामिल लोग भभुआ सदर. मंगलवार को साहू समाज की कुलदेवी संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता जयंती समारोह कार्यक्रम काफी धूमधाम और पूजा अर्चना के साथ मनाया गया. नगर भ्रमण कार्यक्रम का आरंभ लिच्छवी भवन से रथ पर माता कर्मा की प्रतिमा को रखकर कर किया गया. आगे आगे रथ तथा पीछे से बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग पीली-पीली पगड़ियां बांधे कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे. नगर भ्रमण यात्रा में मोटरसाइकिलों के काफिले पर नवयुवकों का जत्था भी उत्साह और उमंग के साथ शामिल था. यह नगर भ्रमण यात्रा समाहरणालय पथ से होते एकता चौक से कचहरी पथ होते हुए पटेल चौक पहुंचा, जहां से पुन: समारोह स्थल लिच्छवी भवन पर आकर नगर भ्रमण यात्रा समाप्त हो गयी. नगर भ्रमण यात्रा में मुन्ना साह, प्रो रामकिशोर गुप्ता, पप्पू साह, हरिशंकर प्रसाद गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, दशरथ साह, शिवपूजन साह, राजेश गुप्ता, कविता देवी, लक्ष्मण देवी सहित साहू समाज के लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel