[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी एकता और अखंडता की शपथ

पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी एकता और अखंडता की शपथ

0
पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी एकता और अखंडता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसपी ने जिला समाहरणालय में पुलिसकर्मियों को दिलायी एकता की शपथ भभुआ सदर. लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी हरिमोहन शुक्ल ने जिला पुलिस बल के अधिकारियों व कर्मियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलायी. शनिवार को एसपी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उपस्थित पुलिस कर्मियों को राष्ट्र के एकता व अखंडता की शपथ दिलायी. इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र प्रसाद भी उपस्थित रहे. शपथ ग्रहण के दौरान एसपी ने शपथ दिलायी कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा. हम यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहे है, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता व कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका. मैं अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं. एसपी ने इस मौके पर राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के किये गये कार्यों व उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण के बारे में बताया. इधर, शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के भभुआ, चैनपुर, चांद, अधौरा, मोहनिया, दुर्गावती, कुदरा, नुआंव, कुछीला, लोहरा, भगवानपुर, रामपुर आदि थानों में भी थानाध्यक्षों ने पुलिसकर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel