[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

0
अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका
सांकेतिक तस्वीर

कर्मनाशा.

थाना क्षेत्र के कर्मनाशा चांद नहर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह जीटी रोड से सौ मीटर उत्तर नहर के पास नग्न अवस्था में पड़े 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह जब आसपास के लोग शौच के लिए जीटी रोड से उत्तर तरफ कर्मनाशा मुख्य नहर की ओर जा रहे थे. इस दौरान नहर पर एक अज्ञात व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव पड़ा देखा. शव के बगल में कुछ ही दूरी पर पैंट-शर्ट व मोबाइल फोन पड़ा हुआ था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 पुलिस को दी. दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया. वहीं, शव के पास मिले मोबाइल व कपड़े से पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है. इधर, ग्रामीण अज्ञात व्यक्ति की हत्या की हत्या किये जाने की आशंका जता जा रहे है. वहीं, मौके पर पहुंचकर थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार व एफएसएल की टीम भी जांच की है. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि कर्मनाशा चांद नहर मोड़ के पास रोड के उत्तर तरफ नहर पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ है़ अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उस व्यक्ति की मौत कैसे हुई है, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel