[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कुदरा में पशुओं से भरा पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

कुदरा में पशुओं से भरा पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

0
कुदरा में पशुओं से भरा पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

कुदरा. थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास पशु क्रूरता के विरुद्ध स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाया. युवाओं ने पशुओं को क्रूरतापूर्वक पिकअप में भरकर ले जा रहे दो तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया. इस घटना को लेकर ओवरब्रिज के समीप काफी हंगामा हुआ. मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया व पिकअप में लदे पशुओं को बरामद कर थाने लाया गया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरमाबाद निवासी हैदर अली पिता साईजाद हुसैन व मोहम्मद जुम्मन कुरैशी पिता रियाजुद्दीन कुरैशी के रूप में की गयी है. पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मेडिकल जांच के उपरांत दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में पशुओं का धंधा काफी फल-फूल रहा है. पशु तस्कर ग्रामीण इलाकों से पशुओं को अवैध तरीके से अन्य राज्यों में भेजते हैं व इसके बदले मोटी रकम कमाते हैं. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel