[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर इस्लामगंज में विशालकाय जलमीनार से लोगों को नहीं मिला एक बूंद पानी

इस्लामगंज में विशालकाय जलमीनार से लोगों को नहीं मिला एक बूंद पानी

0
इस्लामगंज में विशालकाय जलमीनार से लोगों को नहीं मिला एक बूंद पानी

2012 से नगर प्रशासन की उदासीनता का दंश झेल रहे तीन वार्ड के लोग # अब नगर प्रशासन को जलमीनार को ठीक कराने की आयी याद लाखों की लागत से बनी जलमीनार एक दशक बाद भी खुद है प्यासा 50 हजार गैलन क्षमता वाली जलमीनार से पाइपलाइन बिछने के बाद भी सप्लाइ ठप मोहनिया सदर. नगर पंचायत के वार्ड 15 इस्लामगंज में लगभग एक दशक पूर्व लाखों रुपये की लागत से बनायी गयी विशालकाय जलमीनार से आज तक वार्ड वासियों को एक बूंद पानी नसीब नहीं हो सका है. कारण यह है कि 50 हजार गैलन क्षमता वाली यह जलमीनर जब से बनी, इसने कभी पानी दिया ही नहीं, जबकि इस जलमीनर से पानी सप्लाई को लेकर उक्त तीनों वार्डों में पाइपलाइन बिछायी जा चुकी है. वर्ष 2012 में मोहनिया को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से आज तक इस जलमीनार को दुरुस्त कराने की दिशा में नगर प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है. इसका नतीजा है कि लाखों रुपये की लागत से बनी यह जलमीनार सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. इन वार्डों के लोग आज भी इस जलमीनार से पानी मिलने की राह देख रहे हैं. यदि हम सिर्फ वार्ड 15 की आबादी की बात करें तो यहां की आबादी लगभग 6000 बतायी जाती है, जबकि यहां मतदाताओं की संख्या तकरीबन 2000 है. जब से नगर पंचायत का गठन हुआ, इस वार्ड के एक ही घर से वार्ड पार्षद का चयन होता रहा है. इस वार्ड की वर्तमान वार्ड पार्षद मुफीदा परवीन से पहले उनकी सास आशिया खातून लगातार वार्ड पार्षद के पद पर काबिज रहीं. उनके आकस्मिक निधन के बाद पद रिक्त हुआ, जिस पर हुए चुनाव में उनकी बहू मुफीदा परवीन निर्वाचित हुयीं. ऐसा नहीं है कि इन लोगों ने इस जलमीनार को चालू कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की, लेकिन नगर प्रशासन की उदासीनता का नतीजा है कि आज तक इस जलमीनार से लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ. जबकि, अपने वार्ड के विकास व अपने मधुर स्वभाव के कारण यहां हमेशा एक ही घर के सदस्य निर्वाचित होते रहे हैं. अब देखना यह है कि प्रशासन कब नींद से जागता है व लोगों की प्यास बुझती है. # क्या कहते हैं वार्ड के लोग – वार्ड 15 के रहनेवाले अकील अंसारी कहते हैं कि जब से इस जलमीनार का निर्माण हुआ. आज तक वार्ड के लोगों को इससे एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ. इस जलमीनार को चालू कराने की दिशा में वार्ड पार्षद द्वारा कई बार प्रयास किया गया, लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया. – इस्लामगंज के रहने वाले रैफुल गद्दी कहते हैं कि नगर पंचायत का गठन होने के बाद इस जलमीनार का निर्माण कराया गया. इसमें हमको पानी चलाने के लिए नियुक्त किया गया था. लेकिन हमको आज तक एक रुपये का भुगतान नहीं किया गया और न ही इस जलमीनार से लोगों को पानी मिला. – इस्लामगंज के रहने वाले फुरकान अंसारी ने बताया कि यह जलमीनार सिर्फ शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. इसको बनाने में लाखों रुपये खर्च किया गया, लेकिन आज तक इस जलमीनार से किसी को पानी नसीब नहीं हो सका है. यह नगर प्रशासन की उदासीनता का नतीजा है कि यह जलमीनार सिर्फ हाथी का दांत बनाकर रख गयी है. – वार्ड 15 के रहने वाले इश्तियाक राइन ने बताया कि इस जलमीनार से वार्ड संख्या 14, 15 व 16 को पानी सप्लाई की जानी थी. पाइपलाइन भी तीनों वार्डों में बिछाई गयी, लेकिन मोटर कभी चला ही नहीं, जिससे तीनों वार्ड के लोगों को एक भी बूंद पानी नहीं मिल सका है. – वार्ड 15 के रहने वाले मुनेश्वर सिंह ने बताया कि इस जलमीनार का निर्माण होने से वार्ड 14,15 व 16 के लोगों में यह आस जगी थी कि समय से और शुद्ध पेयजल नगर वासियों को मिलेगा. लेकिन हम लोगों को आज तक इस जलमीनार से पानी नहीं मिला. वार्ड पार्षद द्वारा इसको चालू करने के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन नगर प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया. # बोलीं वार्ड पार्षद इस संबंध में पूछे जाने पर वार्ड पार्षद मुफीदा परवीन ने कहा कि जब मेरी सास आशिया खातून वार्ड पार्षद थी. उन्होंने भी इस जलमीनार को चालू कराने के लिए कई बार नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से आग्रह किया, मेरे द्वारा भी नगर प्रशासन से कहा जा रहा है. लेकिन, अभी तक इसे ठीक कराने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. जबकि, इस जलमीनार से वार्ड 14,15 और 16 के लोगों को पीने का पानी मिलना है. # बोले इओ इस संबंध में पूछे जाने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि जब से इस जलमीनार का निर्माण कराया गया है. इससे कभी वार्ड वासियों को पानी ही नहीं मिला. इस बार बोर्ड की बैठक में इसे बनवाने के लिए योजना ली गयी है, बहुत जल्द ही जलमीनार को ठीक करवा दिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel