[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर अब वाट्सएप पर दर्ज होगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत

अब वाट्सएप पर दर्ज होगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत

0
अब वाट्सएप पर दर्ज होगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत
सांकेतिक तस्वीर

कार्यालय व कॉल वेटिंग से मिलेगी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत भभुआ शहर. बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. अब बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए न तो कार्यालय के चक्कर लगाने होंगे और न ही लंबी कॉल वेटिंग से परेशान रहना पड़ेगा. बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाट्सएप आधारित शिकायत पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की है. इस नयी व्यवस्था के तहत उपभोक्ता वाट्सएप चैट बॉट नंबर 9031683592 पर मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ शशिकांत कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी व इसकी प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है, ताकि आम उपभोक्ता भी बिना किसी तकनीकी परेशानी के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें. उन्होंने बताया कि चैट बॉट पर मैसेज करने के बाद उपभोक्ताओं को एक सूची प्राप्त होगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की समस्याओं को श्रेणियों में बांटा गया है. उपभोक्ता को केवल अपनी समस्या से संबंधित विकल्प चुनना होगा व कुछ आसान चरण पूरे करने होंगे. इसके बाद शिकायत स्वतः दर्ज हो जायेगी व संबंधित विभाग तक पहुंच जायेगी. इस सूची में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं, स्मार्ट प्रीपेड मीटर संबंधी शिकायतें, रूफ टॉप सोलर या पीएम सूर्य घर योजना, बिल से जुड़े विवाद, मीटर की खराबी, गलत डिसकनेक्शन, नये कनेक्शन जैसी अन्य समस्याओं को भी शामिल किया गया है. इससे शिकायतें सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेंगी व उपभोक्ताओं को समाधान के लिए अनावश्यक देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा. कंपनी का मानना है कि वाट्सएप जैसे लोकप्रिय डिजिटल माध्यम के उपयोग से शिकायत निवारण प्रणाली अधिक पारदर्शी, त्वरित व प्रभावी बनेगी. साथ ही उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel