[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर 38 दिन बाद भी गायब युवक का नहीं मिला सुराग

38 दिन बाद भी गायब युवक का नहीं मिला सुराग

0
38 दिन बाद भी गायब युवक का नहीं मिला सुराग
सांकेतिक तस्वीर

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना के धनेछा गांव निवासी नंदलाल यादव का पुत्र प्रमोद कुमार 38 दिनों से गायब है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है. प्रमोद के नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में युवक के भाई मनोज कुमार द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था, जिसमें बताया गया था कि प्रमोद बीते 12 मई की रात करीब 9:30 बजे रोहतास ट्रांसपोर्ट एजेंसी के लिए घर से निकला था और ऑफिस की बाइक जेएच 09 एजेड 8259 से कनौडिया फैक्ट्री कुड़ारी में गया. वहां जाने के कुछ ही समय बाद वापस हिमालया सीमेंट फैक्ट्री में गया और वहां से लगभग 10 बजे रात में घर के लिए निकला था, जो घर वापस नहीं आया. युवक को गायब हुए 38 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सुराग नहीं मिल सका है. जबकि, उसका मोबाइल गुजरात में रेलवे ट्रैक पर गिरा था. काफी दिन बीतने के बाद भी प्रमोद के नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. प्रमोद के भाई मनोज कुमार ने बताया उसका मोबाइल गुजरात के रेलवे ट्रैक पर गिरा था. जानकारी होने पर वहां हम लोग गये थे, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल रहा है. इस बाबत हम लोग जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी से भी मिले हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel