[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर नीतीश के कप्तानी पारी से कैमूर क्रिकेट ने विनर को 23 रनों से हराया

नीतीश के कप्तानी पारी से कैमूर क्रिकेट ने विनर को 23 रनों से हराया

0
नीतीश के कप्तानी पारी से कैमूर क्रिकेट ने विनर को 23 रनों से हराया

भभुआ सदर. कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित द मॉडर्न स्कूल से प्रायोजित क्रिकेटर नीतिश पटेल स्मृति कैमूर जिला सब जूनियर क्रिकेट लीग का मुकाबला कैमूर क्रिकेट क्लब और विनर क्रिकेट क्लब के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम भभुआ में खेला गया. इसमें कैमूर क्रिकेट क्लब ने कप्तान नीतीश के आतिशी पारी से विनर क्रिकेट क्लब को 23 रन से पराजित कर दिया. सुबह कैमूर सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 132 रन बनाया. इसमें कप्तान नीतिश ने 24 गेंद में 45 और आर्यन ने 22 रन बनाये. विनर सीसी की ओर से हिमांशु यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट, आदर्श पांडेय ने 2 और सन्नी व विक्रांत ने 1-1 विकेट प्राप्त किये. जवाब में विनर सीसी की टीम 133 रन के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी और निर्धारित ओवर में 4 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी. प्लेयर ऑफ द मैच नीतिश कुमार को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आदर्श पांडेय और हिमांशु यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार वरीय खिलाड़ी वसीम अली ने प्रदान किया. आज सोमवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में विनर क्रिकेट क्लब का मुकाबला भारतीय दीव क्लब से और एमपी कालेज मोहनिया में जूनियर क्रिकेट सुपर लीग में विजन क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला स्टार क्रिकेट क्लब से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel