जिले के नौ खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री प्रेरणा स्कॉलरशिप के लिए हुआ चयन
KAIMUR NEWS.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से शुरू की गयी राज्य खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत पहली सूची जारी कर दी गयी है. सूची में कैमूर जिले के नौ खिलाड़ियों का चयन मुख्यमंत्री प्रेरणा स्कॉलरशिप के लिए किया गया है.
By Vikash Kumar |
February 18, 2026 9:48 PM
स्कॉलरशिप से खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा को निखारने में मिलेगी आर्थिक मदद
भभुआ सदर
.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से शुरू की गयी राज्य खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत पहली सूची जारी कर दी गयी है. सूची में कैमूर जिले के नौ खिलाड़ियों का चयन मुख्यमंत्री प्रेरणा स्कॉलरशिप के लिए किया गया है. मीडिया प्रभारी डॉ तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रेरणा छात्रवृत्ति 2026 में मशाल खेल के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित किया गया है. चयनित खिलाड़ियों में साइक्लिंग के गणेश कुमार, एथलेटिक्स के सिद्धार्थ राज, काजल कुमारी, ओमजी कश्यप व साहिल कुमार और फुटबॉल के गोलू कुमार, नीरज कुमार, मुन्ना कुमार व प्रदीप कुमार शामिल हैं.उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर बेहतर प्रशिक्षण, उपकरण व प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराना है. प्रेरणा स्कॉलरशिप के तहत चयनित प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. साथ ही मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्री के से छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा. कैमूर के नौ खिलाड़ियों के चयन पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओमप्रकाश कुमार, एथलेटिक्स कोच दिलीप कुमार पटेल, फुटबॉल के वरीय खिलाड़ी सह जिला संयोजक शौकत अली गद्दी, फुटबॉल कोच असरफ अली, इम्तियाज अली, पप्पू कुमार, उमेश प्रसाद, ओम प्रकाश राम, शारीरिक शिक्षक उदय शंकर राय, कमलेश कुमार, रविंद्र पासवान, रणजीत कुमार, रेनू पटेल, रमेश कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है.
...