[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर संगठन सृजन अभियान को लेकर अधौरा पहुंचे सांसद, लोगों की सुनीं समस्याएं

संगठन सृजन अभियान को लेकर अधौरा पहुंचे सांसद, लोगों की सुनीं समस्याएं

0
संगठन सृजन अभियान को लेकर अधौरा पहुंचे सांसद, लोगों की सुनीं समस्याएं

– कहा इसी सत्र में टाइगर प्रोजेक्ट व पानी के मुद्दे पर सदन में उठायेंगे आवाज नल-जल योजना की बदहाली पर बिफरे सांसद, अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का दिया भरोसा अधौरा. प्रखंड कार्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में आयोजित संगठन सृजन अभियान के दौरान सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार ने लोगों की समस्याओं को सीधे सुना. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करना उनका कर्तव्य है. कार्यक्रम में सबसे अधिक पेयजल संकट व टाइगर प्रोजेक्ट को लेकर लोगों ने अपनी बात रखी. साथ ही बताया गया कि अधौरा में बैंक की स्थिति भी काफी दयनीय है और गर्मी के दिनों में पानी की विकट समस्या उत्पन्न हो जाती है. प्रखंड के अंतर्गत अधिकतर नल-जल योजनाएं खराब पड़ी हैं. सभी की समस्याओं को सुनने के बाद सांसद ने कहा कि टाइगर प्रोजेक्ट को लेकर इसी सत्र में वे अधौरा की आवाज उठायेंगे. उन्होंने कहा, मुझे 18 माह बीत चुके हैं और मैं वादा करता हूं कि हर तीन माह पर होने वाली जिला स्तरीय बैठक से पहले मैं अधौरा के विभिन्न गांवों का भ्रमण करूंगा, ताकि आपकी समस्याओं को मजबूती से अधिकारियों के बीच रख सकूं. उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन गांवों में नल-जल योजना बंद है, उसकी लिखित जानकारी या फोन पर सूचना दें, ताकि पीएचइडी विभाग के अधिकारियों से बात की जा सके. सांसद ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अधिकारी प्रखंड या जिला स्तर पर सुनवाई नहीं करता है, तो उन्हें तुरंत सूचित करें. उन्होंने सदन में गरीबों पर चल रहे बुलडोजर का विरोध करने का भी जिक्र किया. सांसद ने दावा किया कि अधौरा में लगे बीएसएनएल टावर केंद्र सरकार की योजना है और उन्हीं के प्रयासों की देन है. उन्होंने आदिवासी बच्चों के लिए निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय व एससी-एसटी छात्रवृत्ति को 3000 से बढ़ाकर 6000 रुपये किये जाने की जानकारी भी दी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खरवार व संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने किया. मौके पर जिला अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, सुदर्शन राम, बलिस्टर मिश्रा, जमुना यादव व अभिलाख शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel