चारपहिया वाहन सवारों को घेरकर बदमाशों ने की मारपीट, केस दर्ज

शहर के पूरब पोखरा के समीप रविवार को कुछ बदमाशों ने चारपहिया वाहन सवारों को घेरकर उनके साथ मारपीट की है.

By VIKASH KUMAR | February 23, 2026 3:47 PM

भभुआ सदर. शहर के पूरब पोखरा के समीप रविवार को कुछ बदमाशों ने चारपहिया वाहन सवारों को घेरकर उनके साथ मारपीट की है. इस मारपीट में वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मामले में चारपहिया वाहन में सवार रहे चैनपुर थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी अरुण पटेल ने भभुआ थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि वह 22 फरवरी को सुबह 10 बजे अपने चारपहिया वाहन से कुदरा से लौट रहा था. गाड़ी में उनके साथ तीन लोग और सवार थे. जैसे ही वह लोग पूरब पोखरा के समीप पहुंचे, तभी बाइक से आये कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी रुकवाकर उनके साथ रॉड और पाइप से मारपीट करने लगे. मारपीट में वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, तो आरोपित 12600 रुपये व सोने की चेन छिन कर भाग निकले. पीड़ित ने मारपीट करनेवालों में पूरब पोखरा स्थित एक दुकानदार को भी एफआइआर में नामित किया है. इधर, पुलिस मामले में एफआइआर दर्ज करते हुए जांच में जुट गयी है.