[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर भदौरा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटका मिला शव

भदौरा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटका मिला शव

0
भदौरा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटका मिला शव

कमरे में गमछे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी भभुआ सदर. चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. महिला घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली है. घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान भदौरा गांव निवासी अनिल कुमार की 23 वर्षीय पत्नी राजवंती कुमारी के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गयी. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद था. परिजनों को शक होने पर दरवाजा खोला गया, तो विवाहिता सीलिंग फैन की कुंडी में गमछे के सहारे फंदे से लटकी मिली. घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी. मृतका के पति अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी दो माह पहले अपने तीन माह के बच्चे को छोड़कर गांव के ही एक युवक के साथ चली गयी थी. उसे बाद में खोजबीन कर वापस घर लाया गया था. उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने ससुराल शादी समारोह में गये थे, जबकि पत्नी घर पर ही थी. इसी दौरान वह फिर घर से चली गयी थी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे मुगलसराय से गुरुवार की शाम वापस लाया गया था. इधर, मृतका के भाई ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel