मंगलम इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

स्थानीय मंगलम इंटरनेशनल स्कूल कटराकला में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By VIKASH KUMAR | January 27, 2026 3:40 PM

मोहनिया शहर. स्थानीय मंगलम इंटरनेशनल स्कूल कटराकला में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यालय की ट्रस्टी लीलावती केसरी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इसके बाद राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल वेद प्रकाश पांडे, विद्यालय अध्यक्ष विनोद कुमार केसरी व प्रमोद कुमार केशरी सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. वक्ताओं ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और देश की एकता, अखंडता व संविधान के प्रति निष्ठा बनाये रखने का संकल्प लिया गया.