[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर प्रेम-प्रसंग मामले में युवक को चाकू मार किया घायल

प्रेम-प्रसंग मामले में युवक को चाकू मार किया घायल

0
प्रेम-प्रसंग मामले में युवक को चाकू मार किया घायल

भभुआ सदर. प्रेम प्रसंग मामले में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक युवक को जबरन वाहन में सवार कर चाकुओं से गोद दिया. चाकू के किये गये हमले के बाद घायल युवक बदमाशों के चंगुल से किसी तरह भागकर सोनहन थाने में पहुंचा और अपनी जान बचायी. घायल हुआ युवक सोनहन थाना क्षेत्र के बड़का कझार गांव निवासी हनुमान पासवान का बेटा रंजिश कुमार बताया जाता है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है. सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाये गये घायल रंजिश ने बताया कि वह कुदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से प्रेम करता है और गुरुवार को वह कुदरा निशांत सिंह स्टेडियम में गया था और वहां से वह अपने घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक स्कॉर्पियो से आये बदमाशों ने उसे घेर लिया और जबरन गाड़ी में बिठाकर मारपीट करते हुए सोनहन थाना क्षेत्र के बरहुली गांव की ओर लेकर आये, गाड़ी में ही उसके साथ मारपीट की गयी और फिर उसे चाकू से गोद दिया गया. इस बीच वह किसी तरह बदमाशों के चंगुल से आजाद होकर सोनहन थाने पहुंचा और अपनी जान बचायी. थाने में जाने के बाद स्कॉर्पियो सवार रहे अज्ञात बदमाश भाग निकले. इधर, इस मामले में सोनहन थानाध्यक्ष राहुल कुमार दिनकर ने बताया कि पीड़ित घायल अवस्था में थाने में आया था, जिसे सर्वप्रथम सुरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले में पुलिस को अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस फिलहाल अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel