[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर ट्रक से नयी बाइक उतारने के दौरान मैकेनिक ने कर दिया गायब, गिरफ्तार

ट्रक से नयी बाइक उतारने के दौरान मैकेनिक ने कर दिया गायब, गिरफ्तार

0
ट्रक से नयी बाइक उतारने के दौरान मैकेनिक ने कर दिया गायब, गिरफ्तार

मोहनिया शहर. स्थानीय बुलेट एजेंसी में ट्रक से नयी बाइक उतारने के दौरान ही मैकेनिक ने एक बाइक को गायब कर दिया, जिस मामले को लेकर शुक्रवार को एजेंसी मालिक के आवेदन पर पुलिस द्वारा कार्ररवाई करते हुए गायब की गयी बाइक की बरामदगी के साथ मैकेनिक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें मेडिकल के बाद जेल भेजा गया. गिरफ्तार आरोपित मैकेनिक संतोष सिंह, ग्राम देवरियां, थाना-नुआंव व घनश्याम कुमार, पिता मोहन राम, ग्राम भडहेरिया, थाना रामगढ़ का निवासी है. मोहनिया थाने में एजेंसी मालिक शहर के वार्ड आठ निवासी स्वर्गीय शिवदान सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि 18 अक्तूबर को मोहनिया स्थित मेरी एजेंसी पर पटना डिपो से ट्रक के माध्यम से सभी कागजात सहित 18 न्यू मोटरसाइकिल आयी थी. उसे मेरे कर्मचारियों द्वारा ट्रक से उतारकर शो-रूम के बाहर खड़ा किया गया. परंतु, 23 अक्तूबर को जब स्टॉक का मिलान किया गया, तो पाया एक गाड़ी कम है. इसके आलोक में शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन से मालूम हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल को उतारने के दौरान मेरे ही कर्मचारी निकास कुमार चोरी की नीयत से निकाल ले गया और किसी को कुछ पता नहीं चला. सीसीटीवी कैमरा के वीडियो को देखने में काफी समय लगा तथा जब आरोपित 25 अक्तूबर को मेरे शोरूम में उपस्थित हुआ ,तब चोरी हुई मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर बताया मोटरसाइकिल को मैं धनश्याम कुमार, भडहेरियां के कहने पर एजेंसी के पीछे खड़े दो व्यक्ति को सौंप दिया था. मैं उन दो व्यक्तियों को नहीं जानता हूं. इसके बाद मैं निकास कुमार व धनश्याम कुमार को लेकर थाना आया और पुलिस को सुपुर्द किया. ऐसे में इस तरह के किये गये बाइक चोरी से पुलिस के साथ एजेंसी मालिक भी हैरान हैं. # क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया मोहनिया की एक एजेंसी में कार्य करने वाला मैकेनिक ही ट्रक से बाइक उतारने के दौरान गायब कर दिया था, जिस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही बताया आवेदन मिलने के 24 घंटे के अंदर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel