[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर हत्या मामले में मुख्य आरोपित ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

हत्या मामले में मुख्य आरोपित ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

0
हत्या मामले में मुख्य आरोपित ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

चैनपुर. बीते 10 अगस्त को थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित मुगलपुरा मुहल्ला में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपित कौशल अंसारी ने पुलिस की लगातार चल रही छापेमारी को देख न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. गौरतलब है कि 10 अगस्त की दोपहर चैनपुर बाजार का मुगलपुरा मुहल्ला गोलियों की आवाज से गूंज उठा था. जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि वहां से गुजर रहे एक 11 वर्षीय बच्चे के पैर में भी गोली लग गयी थी, जिससे वह भी घायल हो गया था. स्थानीय लोगों व परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया था, लेकिन एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. घायल दूसरे व्यक्ति व एक बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. घायल व्यक्ति चैनपुर बाजार के मुगलपुरा मुहल्ला निवासी हाशिम अंसारी का पुत्र कैफुल वारा अंसारी था. मृतक की पहचान उसी मुहल्ले के कमरुल होदा के पुत्र रजाउल हक के रूप में हुई थी. जबकि, घायल बच्चा चैनपुर बाजार निवासी दिलीप गोंड का 11 वर्षीय पुत्र महेश प्रसाद गोंड था. पुलिस ने इस गोलीकांड में तत्काल कार्रवाई कर कौशर अंसारी के पड़ोसी की निशानदेही पर दो एक नाली बंदूक बरामद किया गया था. इस घटना के बाद नेसार अंसारी द्वारा थाने में आवेदन देकर दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस छापेमारी को देख कौशर अंसारी द्वारा न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया गया. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. उन्होंने बताया कि न्यायालय में आत्मसमर्पण किये मुख्य आरोपित को रिमांड पर लिया जायेगा और उसे इस मामले में पूछताछ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel