[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर 15 को मनाया जायेगा महाशिवरात्रि का त्योहार, शहर सहित मंदिरों में तैयारी शुरू

15 को मनाया जायेगा महाशिवरात्रि का त्योहार, शहर सहित मंदिरों में तैयारी शुरू

0
15 को मनाया जायेगा महाशिवरात्रि का त्योहार, शहर सहित मंदिरों में तैयारी शुरू
सांकेतिक तस्वीर

जिले भर के 12 शिवलिंगों पर रुद्राभिषेक और द्वादश शिवलिंग वैदिक पूजन का होगा आयोजन पुलिस लाइन व शहर में निकलेगी अलौकिक शिव बारात भभुआ सदर. सनातन धर्म में फाल्गुन के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जो इस बार 15 फरवरी दिन रविवार को है. इस मौके पर शिवालयों में हवन पूजन के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. पुलिस लाइन के अलावा नगर में शिव बारात की अलौकिक शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी. इसकी तैयारी अभी से शहर सहित विभिन्न शिवालयों में ज़ोर-शोर से शुरू हो गयी है. ज्योतिषशास्त्री पंडित उपेंद्र तिवारी व्यास ने बताया कि इस बार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी, रविवार को शाम 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी व यह तिथि 16 फरवरी, सोमवार को शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. चतुर्दशी तिथि रात्रि में पड़ने के कारण 15 फरवरी को ही महाशिवरात्रि का व्रत व पूजन किया जायेगा. भद्रा का नहीं होगा प्रभाव पंडित व्यास ने बताया कि इस साल महाशिवरात्रि पर भद्रा काल का समय भी 15 फरवरी की शाम 05:04 बजे से शुरू होगा व 16 फरवरी की सुबह 05:23 बजे तक रहेगा. यानी इस बार महाशिवरात्रि के दौरान करीब 12 घंटे व 19 मिनट तक भद्रा काल बना रहेगा. लेकिन इस बार भद्रा काल पाताल लोक में रहेगा. शास्त्रों के अनुसार जब भद्रा का प्रभाव पाताल लोक में होता है, तो उसका असर धरती पर नहीं पड़ता. इसलिए इस बार भक्त पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा कर सकते हैं. शिवलिंग पर जलाभिषेक का महत्व पौराणिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही शिवजी अग्नि ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे. पुराणों में भी भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह का उल्लेख है, जो इसी दिन संपन्न हुआ था. इस बार जिले के प्राचीन महादेव मंदिर अमाव, अक्षयवर नाथ महादेव मंदिर ख़रीगांवा, जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर सिरहिरा, बुढ़वा महादेव मंदिर मदुरना, सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर रामसागर तालाब, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर चैनपुर, सहस्रलिंगेश्वर महादेव मंदिर उमापुर व महामंडलेश्वर महादेव मंदिर भभुआ पर रुद्राभिषेक व हवन पूजन किया जायेगा. निकलेगी भव्य शिव बारात महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन सहित शहर में भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली जायेगी. यह शोभा यात्रा विभिन्न संस्थानों द्वारा आयोजित की जाती है. गाजे-बाजे के साथ निकलने वाली इस यात्रा में हाथी, पशु-पक्षी, भूत-प्रेत के प्रतीकात्मक रूप सहित विभिन्न देवताओं की झांकियां व काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे. इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है, जिसके लिए हजारों श्रद्धालु वाराणसी, प्रयागराज व बक्सर जायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel