[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर देवराडकला खुर्द के दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की चोरी

देवराडकला खुर्द के दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की चोरी

0
देवराडकला खुर्द के दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की चोरी

चोरों ने पहले बाहर से कुंडी लगायी, फिर इत्मीनान से की लूटपाट डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का किया बारीकी से निरीक्षण कुदरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के देवराडकला खुर्द में चोरों ने बीती रात दो घरों में परिजनों को बंधक बना नकदी सहित लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले को लेकर कुदरा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. चोरी गांव के ही दयाशंकर सिंह व गिरिजा सिंह के घर की गयी है. जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़ितों के परिवार प्रतिदिन की तरह खाना खाकर सो गये थे. इसी दौरान चोरों ने घर के अंदर प्रवेश किया व बड़ी चालाकी से लोगों को कमरों में बंद कर बाहर से दरवाजा लगा दिया. इसके बाद चोरों ने आराम से घर में घुसकर जेवरात, कपड़े, नकदी व अन्य कीमती सामान समेट लिया व फरार हो गये. सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो दरवाजा बाहर से बंद मिला. किसी तरह बाहर निकलने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई. घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर कुदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच की. पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत में लोग कुदरा थाना क्षेत्र में इन दिनों एक के बाद एक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. पहले जहां ऐसी खबरें कुदरा बाजार से आती थीं, वहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोर सक्रिय हो गये हैं. चोरों ने देवराडखुर्द गांव में एक साथ दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. इससे पहले भदौला में एक गोदाम से 100 क्विंटल गेहूं की चोरी की गयी थी. पीड़ित दयाशंकर व गिरिजा सिंह ने बताया कि सोने के गहनों के साथ भारी मात्रा में नकदी चोरी की गयी है. क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस जांच के लिए गयी थी, हालांकि, अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel