[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कुदरा–रोहतास ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ मुश्किल

कुदरा–रोहतास ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ मुश्किल

0
कुदरा–रोहतास ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ मुश्किल

बस परिचालन ठप, बाइक सवार भी हो रहे दुर्घटना का शिकार कुदरा. प्रखंड के पछाहगंज से निकलकर रोहतास जिले के करहगर व नोखा तक जाने वाली ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. इधर, गोलउडीह व डिहरा गांव के पास सड़क पूरी तरह कबाड़ बन गयी है. कैमूर को रोहतास जिले से जोड़ने वाली इस सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बरसात होने पर पानी भर जाता है, जिससे वाहनों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी हो रही है. दरअसल, इस सड़क पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क के टूट जाने से यात्री बसों का परिचालन भी नाम मात्र का रह गया है. यह सड़क लोगों के रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कुदरा बाजार प्रतिदिन आना-जाना करते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के पछाहगंज से निकली यह सड़क कैमूर के कई गांवों को जोड़ते हुए रोहतास जिले में प्रवेश करती है, लेकिन इतनी महत्वपूर्ण सड़क की दुर्दशा से लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि गोलउडीह व तरहनी गांव के पास स्थिति और भी दयनीय है, जहां नाली की व्यवस्था नहीं होने से घरों का पानी सड़क पर ही बहता है. इसके कारण गर्मी के दिनों में भी जलजमाव की स्थिति बनी रहती है और बारिश के दिनों में तो सड़क पर हर जगह पानी ही पानी नजर आता है. सड़क की स्थिति इतनी जर्जर है कि यात्री बसों का परिचालन लगभग ठप हो गया है. बाइक चालक भी अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. सड़क खराब होने से प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत के लिए संबंधित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगायी गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel