[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर खजुरा के अनुज ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में जीता गोल्ड, नेपाल को दी मात

खजुरा के अनुज ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में जीता गोल्ड, नेपाल को दी मात

0
खजुरा के अनुज ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में जीता गोल्ड, नेपाल को दी मात

खजुरा गांव पहुंचने पर बाजे-गाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत, मुखिया ने किया सम्मानित. दुर्गावती. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के खजुरा गांव के एक युवक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र सहित राज्य व देश का नाम रोशन किया है. मंगलवार को गांव पहुंचते ही इस उपलब्धि पर लोगों ने युवक का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. जानकारी के अनुसार, मेढन पांडेपुर चंदौली स्थित एसएसएस एकेडमी के होनहार खिलाड़ी अनुज कुमार पोखरण स्थित पीसीएम स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे. 17 से 21 मार्च तक चले इस भव्य आयोजन में अनुज ने कबड्डी के कड़े मुकाबले में नेपाल की टीम को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की. यूथ गेम्स डेवलपमेंट एसोसिएशन ऑफ नेपाल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व कोच धनेश शक्ति ने किया. इलाके के खजुरा गांव निवासी अनुज कुमार गया राम के पोते व पिता रामबली राम तथा माता राजी देवी के पुत्र हैं. जैसे ही अनुज अपने गांव खजुरा पहुंचा, इसकी जानकारी होते ही इस पंचायत के मुखिया संजय मल्होत्रा ने युवा खिलाड़ी को अंग वस्त्र व पुष्पों के हार से सम्मानित कर हौसला बढ़ाया. वहीं खुशी का इजहार प्रकट करते हुए लोगों ने आबेडकर पार्क खजुरा बाजार से कर्मनाशा बाजार तक बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकालकर उत्साहवर्धन किया. 19 वर्षीय अनुज ने इसका मुख्य श्रेय अपने माता-पिता व कोच धनेश शक्ति को दिया. अनुज यूपी के जमानियां में इंटर का छात्र है. वहीं उन्होंने अगला कदम भारत की ओर से प्रो-कबड्डी मैच खेलना अपना लक्ष्य बताया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel