[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में ‘सुपर पेट्रोलिंग’ अभियान तेज : अधिकारियों ने गश्ती व्यवस्था को बढ़ाने का दिया निर्देश; सुरक्षा पर विशेष जोर

कैमूर में ‘सुपर पेट्रोलिंग’ अभियान तेज : अधिकारियों ने गश्ती व्यवस्था को बढ़ाने का दिया निर्देश; सुरक्षा पर विशेष जोर

0
कैमूर में ‘सुपर पेट्रोलिंग’ अभियान तेज : अधिकारियों ने गश्ती व्यवस्था को बढ़ाने का दिया निर्देश; सुरक्षा पर विशेष जोर

Kaimur Super Patrolling Drive : कैमूर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्ती और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष ‘सुपर पेट्रोलिंग’ अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मोहनिया), साइबर डीएसपी तथा पुलिस निरीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया और जमीनी हालात का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित थानों के ओडी पदाधिकारियों और गश्ती वाहनों में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. साथ ही गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए. इनमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

Kaimur Police : सतर्कता और त्वरित कार्रवाई पर जोर

अधिकारियों ने सभी गश्ती दलों को निर्देश दिया कि वे पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि गश्ती व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Police Patrolling : अभियान रहेगा लगातार जारी

कैमूर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह का ‘सुपर पेट्रोलिंग’ अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा. पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे और अपराधियों में भय का माहौल कायम हो.

Also Read : कैमूर में पुलिस का एक्शन: विशेष अभियान में 32 गिरफ्तार, शराब संग हथियार बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel