[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या, बकरी बांधने को लेकर हुआ था विवाद

कैमूर में बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या, बकरी बांधने को लेकर हुआ था विवाद

0
कैमूर में बेटे ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या, बकरी बांधने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के साथ परिजन

Kaimur Son kills father: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि बेटे ने लाठी-डंडे से हमला कर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Kaimur Son kills father: घरेलू विवाद में पिता की मौत

मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के बडघटा टोला का है.परिजनों के अनुसार मृतक चूल्हन बिंद ने घर के गलियारे में बंधी बकरी को हटाने के लिए कहा था. उनका कहना था कि बकरी की वजह से आने-जाने में परेशानी हो रही थी. इसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया.

Kaimur News: बेटे पर मारपीट का आरोप

मृतक के छोटे पुत्र जितेंद्र कुमार बिंद ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसके मझले भाई सोनू बिंद ने लाठी-डंडे से पिता पर हमला कर दिया. हमले में चूल्हन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए.

कैमूर की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद परिजन घायल चूल्हन बिंद को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के हायर सेंटर भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Kaimur Police: आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

मृतक के छोटे पुत्र जितेंद्र कुमार बिंद ने आरोपी भाई की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: कैमूर में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाकर किया पोस्ट, वायरल होते ही घर पहुंच गई पुलिस, फिर…

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel