कैमूर में गर्मी का कहर, 30 मई तक बंद हुए स्कूल

Kaimur News: कैमूर में भीषण गर्मी और लू के कारण जिला प्रशासन ने 30 मई 2026 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

By Suryakant Kumar | May 23, 2026 2:56 PM

Kaimur News(विनोद कुमार सिंह): जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए कैमूर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दण्डाधिकारी सह डीएम नवीन कुमार सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 30 मई 2026 तक रोक लगा दी है. इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 30 मई 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

22 मई से 30 मई तक बंद रहेंगे स्कूल

जारी आदेश के अनुसार यह रोक 22 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा. आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जारी किया गया है. हालांकि विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी नियमित रूप से विद्यालय और कार्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों का निपटारा करेंगे.

जरूरी सावधानियों का पालन करें

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें और पर्याप्त पानी और जरूरी सावधानियों का पालन करें.

Also Read:रोहतास में पंचायत चुनाव से पहले चुनावी सरगर्मी तेज, 13 पार्षदों के बीच मुकाबला दिलचस्प