[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर के मोहनिया में अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक युवक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

कैमूर के मोहनिया में अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक युवक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

0
कैमूर के मोहनिया में अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक युवक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई करती पुलिस

Kaimur Road Accident News : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. दादर के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया. इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया.

Road Accident News : जोधपुर जाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में महिला समेत कुल छह लोग सवार थे. सभी भोजपुर जिले के कोटा गांव से जोधपुर जाने के लिए निकले थे. जैसे ही ऑटो दादर के पास पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और ऑटो पलट गया. हादसा इतना तेज था कि उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए.

Image 76
अस्पाताल पहुंचे पुलिस और परिजन

कैमूर की सभी खबरें यहाँ पढ़ें

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा.

Kaimur News : अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत

घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया. इसी दौरान एक युवक की हालत गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर निवासी सागर दर्जी के पुत्र शमीम इदरीशी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के करीब दो घंटे बाद उसकी पहचान हो सकी.

Mohania News : पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ऑटो पलटने की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि अन्य घायल हैं. उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है. तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है, यह घटना उसका ताजा उदाहरण है. प्रशासन द्वारा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read : कैमूर में आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel