[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में पुलिस का मेगा ऑपरेशन, हत्या के प्रयास समेत 32 गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में शराब बरामद

कैमूर में पुलिस का मेगा ऑपरेशन, हत्या के प्रयास समेत 32 गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में शराब बरामद

0
कैमूर में पुलिस का मेगा ऑपरेशन, हत्या के प्रयास समेत 32 गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में शराब बरामद
भभुआ थाना

Kaimur Police Special Operation : कैमूर पुलिस ने जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए हत्या के प्रयास, शराब, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान हथियार, कारतूस और 60 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई. वहीं वाहन जांच अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों से 9 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

Kaimur News : 11 वारंटी समेत 32 लोगों की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 11 वारंटी शामिल हैं. इसके अलावा हत्या के प्रयास के मामले में 10 आरोपित, शराब के सेवन के आरोप में सात व्यक्ति, शराब से जुड़े मामलों में दो आरोपित, अपहरण के एक आरोपित तथा आर्म्स एक्ट के तहत एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया.

Bhabhua News : हथियार और 60 लीटर से अधिक शराब बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब, 26.10 लीटर देसी शराब और 4.125 लीटर विदेशी शराब बरामद की. इसके साथ ही एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक साइकिल भी जब्त की गई. पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

वाहन जांच में भी चला सख्त अभियान

विशेष अभियान के समानांतर जिले में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों से कुल 9 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. अपराधियों, वारंटियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने नेपाल से निकला युवक, 242 KM पैदल यात्रा कर भोजपुर जिला में किया प्रवेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel