[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा तापमान

Kaimur News : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा तापमान

0
Kaimur News : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा तापमान
प्रतीकात्मक

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा : कैमूर जिले में पिछले दस दिनों से जारी भीषण और बेहिसाब गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया . तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को तपिश से बड़ी राहत दी है . शुक्रवार को तापमान में सीधे 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके आज शनिवार को भी बरकरार रहने की संभावना है . हालांकि, राहत की इस खबर के बीच मौसम विभाग ने एक चेतावनी भी जारी की है . 

आज दोपहर बाद फिर आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज शनिवार को भी दोपहर के बाद मौसम करवट ले सकता है . जिले में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है . शनिवार को सुबह और शाम के वक्त आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं . इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम से पूर्व की ओर हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी .

बारिश के बाद भी क्यों परेशान करेगी उमस?

भले ही तापमान में गिरावट आई है, लेकिन आज दिनभर लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ेगा . मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पुरवा हवा चलने और हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 33 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस का ग्राफ बढ़ेगा . यही वजह है कि लोगों को धूप और चिपचिपी गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिलने वाली है .

आज कैसा रहेगा तापमान?

शनिवार को जिले में तापमान की संभावित स्थिति कुछ इस तरह रहने का अनुमान है:

अधिकतम तापमान: लगभग 32 से 35 डिग्री सेल्सियस .

न्यूनतम तापमान: लगभग 24 से 26 डिग्री सेल्सियस .

मौसम विभाग की सलाह: घर से निकलते समय बरतें ये सावधानियां

आज की स्थिति को देखते हुए लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है . अगर किसी ज़रूरी काम से बाहर जाना भी पड़े, तो धूप और हीट वेव (लू) से बचाव के पुख्ता इंतजाम करके ही निकलें . अपने साथ हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता ज़रूर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel