Kaimur News : भभुआ सदर अस्पताल में आज मरीजों का इलाज करेंगे ये विशेषज्ञ डॉक्टर

Kaimur News भभुआ सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज का ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

By JITENDRA KUMAR | May 27, 2026 7:25 AM

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : भभुआ सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज का ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आज 27 मई, बुधवार को अस्पताल के ओपीडी में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे.

ओपीडी का समय

सदर अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ओपीडी में डॉक्टरों के बैठने का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित है. इस दौरान मरीज अस्पताल पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर संबंधित डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं.

आज उपलब्ध डॉक्टरों की विभागवार सूची

मरीजों की सुविधा के लिए आज उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों की सूची नीचे दी जा रही है:

विभाग विशेषज्ञ डॉक्टर का नाम

जनरल फिजिशियन डॉ विनय कुमार तिवारी

ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग) डॉ अमरेश कुमार

जनरल सर्जन डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा

चर्म रोग विशेषज्ञ (स्किन) डॉ संतोष कुमार सिंह

आयुष चिकित्सक डॉ सुशील कुमार झा

स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनाकॉलोजिस्ट) डॉ प्रतिभा कुमारी

स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनाकॉलोजिस्ट) डॉ अदिति सुकन्या

स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनाकॉलोजिस्ट) डॉ कुमारी ममता गुप्ता

मरीजों के लिए जरूरी नोट, ध्यान दें

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए सुबह के समय ही अस्पताल पहुंचकर अपना पुर्जा (रजिस्ट्रेशन) कटवा लें ताकि दोपहर की तेज धूप और भीड़ से बचा जा सके. अस्पताल परिसर में पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है.