[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News : पुरवा हवा ने बढ़ायी बेचैनी, आज छायेंगे बादल, पर गर्मी से राहत नहीं 

Kaimur News : पुरवा हवा ने बढ़ायी बेचैनी, आज छायेंगे बादल, पर गर्मी से राहत नहीं 

0
Kaimur News : पुरवा हवा ने बढ़ायी बेचैनी, आज छायेंगे बादल, पर गर्मी से राहत नहीं 
प्रतीकात्मक

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से जारी बेहिसाब गर्मी के बीच हालांकि रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना तो हुआ है, लेकिन इस छिटपुट बारिश के बावजूद उमस और गर्मी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है. शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार को एक बार फिर पारा 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. तेज धूप और उमस का यह उफान आज यानी सोमवार को भी बरकरार रहने की पूरी संभावना है.

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को दिनभर तेज धूप और भारी उमस लोगों को परेशान करेगी. हालांकि, देर शाम मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है. शाम के समय 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. लगातार चल रही पुरवा हवा और हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 38 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है .

सोमवार का संभावित तापमान और हवा की स्थिति

अधिकतम तापमान: लगभग 38 से 40 डिग्री सेल्सियस .

न्यूनतम तापमान: लगभग 28 से 30 डिग्री सेल्सियस .

बादल और बारिश: सुबह और शाम के समय आसमान में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी हो सकती है .

हवा की रफ्तार: 25 से 30 किमी प्रति घंटा (दिशा: पूरब से पश्चिम) .

सेहत का रखें ख्याल, घर से निकलते वक्त बरतें ये सावधानियां

मौसम के इस कड़े रुख को देखते हुए आज भी लोगों को धूप और उमस से राहत नहीं मिलने वाली है. डॉक्टरों और मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि सुबह 10 बजे के बाद बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें. अगर बाहर जाना ही पड़े, तो धूप से बचाव के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाते का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel