[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News : सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता, जानिए दाल-अनाज के ताजा भाव

Kaimur News : सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता, जानिए दाल-अनाज के ताजा भाव

0
Kaimur News : सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता, जानिए दाल-अनाज के ताजा भाव
अनाज मंडी

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के सर्राफा और गल्ला बाजारों से आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है . पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के भावों में स्थिरता बनी हुई है . मामूली उतार-चढ़ाव के बीच आज मंगलवार को भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतें स्थिर रहने की संभावना है . दूसरी ओर, रसोई के बजट को प्रभावित करने वाले आलू-प्याज, लहसुन और हरी सब्जियों के दामों में आई तेजी भी अब थमने लगी है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है .🪙

सर्राफा बाजार: जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, सोने और चांदी के दामों में अभी और बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल बाजार को देखते हुए भाव और गिरने की संभावना नहीं है . बाजार में मेकिंग चार्ज अलग से देय होगा . आज के संभावित भाव इस प्रकार हैं:

धातु/ जेवर का प्रकार आज का संभावित भाव

24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)1,59,200 रुपये (सोमवार को 1,59,205 रुपये था)

22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)1,38,000 रुपये

18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)1,19,000 रुपये

चांदी (प्रति किलोग्राम)2,85,000 रुपये

चांदी के जेवर (प्रति 10 ग्राम)2,000 रुपये

चांदी के बर्तन (प्रति 10 ग्राम)2,200 रुपये

मंडी अपडेट: अनाज और तिलहन के भाव (प्रति क्विंटल)

कैमूर की मंडियों में अनाज और दालों के थोक भाव स्थिर बने हुए हैं:

गेहूं: 2,200 से 2,500 रुपये

धान (सामान्य): 1,800 से 2,100 रुपये

चना दाल/चना: 4,800 से 5,400 रुपये

मसूर दाल: 5,500 से 6,200 रुपये

अरहर (तुअर): 6,500 से 7,500 रुपये

सरसों (तिलहन): 5,000 से 5,800 रुपये

सब्जी मंडी: आलू-प्याज की तेजी थमी, हरी सब्जियां हुईं सस्ती

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों के दामों में जो भारी तेजी देखी जा रही थी, वह अब थम गई है. बाजार में लहसुन की कीमतों का उछाल रुक गया है, हालांकि क्वालिटी के अनुसार अब भी लहसुन में 40 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है . आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के दाम और गिरने की उम्मीद है .

थोक मंडी में आज का भाव (प्रति क्विंटल)

आलू (मंडी रेट): 800 से 1,010 रुपये

प्याज (मंडी रेट): 1,600 से 1,800 रुपये

रिटेल/आम बाजार में सब्जियों का भाव (प्रति क्विंटल)

आलू: 1,200 से 1,800 रुपये

प्याज: 1,400 से 1,800 रुपये

टमाटर: 1,000 से 2,000 रुपये से शुरू होकर क्वालिटी के अनुसार उपलब्ध है . लोकल आवक बढ़ने से हरी सब्जियां भी अब किफायती होने लगी हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel