Kaimur News : सदर अस्पताल के ओपीडी में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर 

Kaimur News कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल के ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है . आज 22 जून, दिन सोमवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है

By JITENDRA KUMAR | June 22, 2026 6:15 AM

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल के ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है . आज 22 जून, दिन सोमवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है. अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहेंगी, जहां मरीज अपनी बीमारियों के अनुसार संबंधित डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, आज सोमवार को ओपीडी में तैनात डॉक्टरों का विवरण इस प्रकार है:

विभागवार डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट

विभाग/ विशेषज्ञता तैनात डॉक्टर का नाम

जनरल फिजिशियन डॉ अभिलाष चंद्रा

ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग) डॉ सीतेश कुमार और डॉ अमरेश कुमार

जनरल सर्जन डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा

चर्म रोग विशेषज्ञ (स्किन स्पेशलिस्ट) डॉ संतोष कुमार सिंह

दंत रोग विशेषज्ञ (डेंटिस्ट) डॉ अविनाश बहादुर

स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ मधु यादव और डॉ अदिति सुकन्या

आयुष चिकित्सक डॉ सुशील कुमार झा

मरीजों के लिए आवश्यक सूचना

सदर अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें. ओपीडी पर्ची काउंटर सुबह समय से खुल जाता है, इसलिए दोपहर 2:00 बजे से पहले पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि समय पर डॉक्टरों से परामर्श और अस्पताल से मुफ्त दवाइयां प्राप्त की जा सकें.