Kaimur News : भभुआ सदर अस्पताल में सोमवार को मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम

Kaimur News कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए आज राहत भरी खबर है.

By JITENDRA KUMAR | June 15, 2026 6:55 AM

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए आज राहत भरी खबर है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा सोमवार (15 जून) को ओपीडी सेवाओं को सुचारू और बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है. आज सुबह से ही विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच और परामर्श के लिए अस्पताल में मौजूद रहेंगे, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

ओपीडी का समय

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवाएं आज सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चालू रहेंगी. इस दौरान मरीज नीचे दिए गए काउंटर और कमरों में जाकर संबंधित डॉक्टरों से अपना इलाज करा सकते हैं .

आज मुस्तैद रहने वाले डॉक्टरों की सूची

मरीजों की सुविधा के लिए आज ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और उनके विभागों की सूची नीचे दी जा रही है:

विभाग/ विशेषज्ञता डॉक्टर का नाम

जनरल फिजिशियन डॉ अभिलाष चंद्रा

जनरल फिजिशियन डॉ जयप्रकाश पटेल

ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग) डॉ सीतेश कुमार

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमरेश कुमार

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मधु यादव

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अदिति सुकन्या

जनरल सर्जन डॉ धनंजय कुमार सिन्हा

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश बहादुर

आयुष चिकित्सक डॉ सुशील कुमार झा

मरीजों के लिए जरूरी सलाह

सोमवार के दिन अस्पताल में सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की भीड़ अधिक होती है. इसलिए असुविधा से बचने के लिए मरीज सुबह समय पर आकर अपना ओपीडी पुर्जा (रजिस्ट्रेशन पर्ची) कटवा लें, ताकि समय रहते विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया जा सके .