Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : बाजार में मांग के उतार-चढ़ाव के बीच कैमूर जिले में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. आज मंगलवार को जहां सोने के भाव में आंशिक बदलाव देखा गया, वहीं चांदी की कीमतों में ₹9,900 प्रति किलो की भारी बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि, इस उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थानीय सर्राफा बाजार में अभी सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन फिलहाल ग्राहकों की कमी के कारण मार्केट काफी सुस्त पड़ा हुआ है. आइए जानते हैं आज मंगलवार को कैमूर के बाजार में सोना-चांदी, सब्जी, फल और अनाज के ताजा भाव क्या हैं.
सर्राफा बाजार: सोना और चांदी के ताजा भाव
आभूषण/धातु कैरेट/प्रकार आज का संभावित भाव
सोना 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) ₹1,46,720 (बीते दिन यह ₹1,46,730 था)
सोना 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) ₹1,20,590
सोना 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) ₹18,000
चांदी प्रति किलोग्राम ₹2,80,900 (₹9,900 की भारी बढ़त)
चांदी के जेवर प्रति 10 ग्राम ₹2,000 (मेकिंग चार्ज अलग से)
चांदी के बर्तन प्रति 10 ग्राम ₹2,200 (मेकिंग चार्ज अलग से)
सब्जी मंडी का हाल: लहसुन और नींबू के भाव गर्म
भभुआ की सब्जी मंडी में आज लहसुन और नींबू के दाम आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं, जबकि हरी सब्जियां सामान्य स्तर पर बनी हुई हैं.
लहसुन:₹200 किलो
नींबू : ₹120 किलो
टमाटर : ₹50 से ₹60 किलो
खीरा: ₹50 किलो
प्याज: ₹40 किलो
बैगन / करेला:₹40 किलो
नेनुआ / परवल / लौकी:₹30 किलो
भिंडी: ₹20 किलो
आलू: ₹16 किलो
फल मंडी: सेब और संतरा के दाम
बीमारियों के इस मौसम में फलों की मांग बनी हुई है. भभुआ फल मंडी में आज के भाव इस प्रकार हैं:
सेब: ₹160 से ₹220 किलो
संतरा: ₹100 से ₹120 किलो
नासपाती: ₹80 से ₹100 किलो
आम: ₹70 से ₹80 किलो
केला: ₹60 से ₹80 दर्जन
अनाज और दलहन मंडी, गोविंद भोग चावल सबसे महंगा
कैमूर की थोक मंडी में अनाज और विभिन्न दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं. गोविंद भोग चावल की कीमत सबसे ऊंचे स्तर पर है.
अनाज / दलहन का प्रकार ताजा भाव (रुपये प्रति क्विंटल में)
गोविंद भोग चावल ₹10,000 से ₹12,000
अरहर दाल ₹10,800 से ₹11,000
चना / मूंग दाल ₹7,850 से ₹8,450
मसूर दाल ₹6,300 से ₹6,750
सरसों ₹5,400 से ₹5,850
कतरनी चावल ₹3,500 से ₹3,700
चावल (मंसूरी) ₹2,650 से ₹2,900
गेहूं ₹2,400 से ₹2,700
बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में यदि मानसून की गतिविधियां तेज होती हैं, तो फल और सब्जियों के दामों में और भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
