[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News : कैमूर में आलू-प्याज और लहसुन के थमे दाम, अनाज-दालों में भी स्थिरता

Kaimur News : कैमूर में आलू-प्याज और लहसुन के थमे दाम, अनाज-दालों में भी स्थिरता

0
Kaimur News : कैमूर में आलू-प्याज और लहसुन के थमे दाम, अनाज-दालों में भी स्थिरता
अनाज मंडी

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : बाजार में बदलती मांग और शादियों के सीजन (लग्न) की शुरुआत के चलते कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आज शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 270 रुपये की मामूली बढ़त दर्ज की गयी है, जबकि चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं दूसरी ओर, आम जनता के लिए राहत की खबर यह है कि मंडी में आलू, प्याज और हरी सब्जियों की कीमतों में चल रही तेजी अब थमने लगी है.

जानें आज क्या है सोने-चांदी का भाव

कैमूर के स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने और स्थानीय स्तर पर लग्न (शादियों का सीजन) शुरू होने से कीमती धातुओं के दाम में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. गुरुवार को चांदी के भाव में 4,000 रुपये की भारी तेजी देखी गई थी, लेकिन शुक्रवार को कीमतों में कोई तब्दीली नहीं हुई है. शुक्रवार को जिले में सर्राफा के संभावित भाव इस प्रकार हैं

आभूषण/धातु प्रकार आज का संभावित भाव (मेकिंग चार्ज अलग से)

24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 1,44,470 रुपये (बीते दिन यह 1,44,740 रुपये था)

22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 1,32,590 रुपये

18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 1,16,000 रुपये

चांदी (प्रति किलोग्राम) 2,80,900 रुपये

चांदी के जेवर (प्रति 10 ग्राम)2,000 रुपये

चांदी के बर्तन (प्रति 10 ग्राम)2,200 रुपये

आलू-प्याज की कीमतों पर लगा ब्रेक, हरी सब्जियां हुईं सस्ती

राहत की बात यह है कि कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में आया उछाल अब रुक गया है . आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि कुछ दिनों से बाहरी सब्जियों के दाम ऊंचे थे, लेकिन अब आवक सुधरने से हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं . हालांकि, उन्होंने सचेत किया कि गर्मी बढ़ने के बाद जब रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है. वर्तमान में केवल लहसुन, हरी मिर्च और नींबू के तेवर तल्ख हैं.

कैमूर मंडी में आज के थोक भाव

सब्जियां और मसाले

आलू: 740 रुपये से 960 रुपये

प्याज: 1,480 रुपये से 1,660 रुपये (आने वाले दिनों में इसके रेट और गिरने की संभावना है)

टमाटर: 480 रुपये से 660 रुपये से शुरुआत

लहसुन : क्वालिटी के अनुसार 800 रुपये से 1,000 रुपये (तेजी थमी है, पर बढ़त बरकरार है)

अनाज, दालें और तिलहन

गेहूं: 2,200 रुपये से 2,500 रुपये

धान (सामान्य): 1,800 रुपये से 2,100 रुपये

चना: 4,800 रुपये से 5,400 रुपये

मसूर दाल: 5,500 रुपये से 6,200 रुपये

अरहर दाल: 6,500 रुपये से 7,500 रुपये

सरसों (तिलहन): 5,000 रुपये से 5,800 रुपये

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel